
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज हुई है, जिसमें राधिका मदान ने मुख्य किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग अमिताभ बच्चन को इतनी पसंद आई कि उन्होंने राधिका को फूल और एक कार्ड भेजा है, जिसे पढ़ने के बाद राधिका थोड़ी इमोशनल हो गई हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में राधिका ने इरफान खान की बेटी का रोल निभाया है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट है। फिल्म में राधिका मदान के काम को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक पत्र लिखा। अमिताभ ने इस पत्र में राधिका के काम और उनकी फिल्म की तारीफ की। राधिका ने पोस्ट में लिखा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना या लिखना चाहिए। मेरी बोलती बंद हो गई है।
राधिका आगे लिखती हैं कि मैं बहुत-बहुत खुश हूं। अमिताभ बच्चन सर ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये पत्र मिला। मैं हमेशा इस बात की कल्पना करती थी कि एक दिन मेरी फिल्म के रिलीज होने के बाद मेरे घर के दरवाजे की घंटी बजेगी और एक इंसान बाहर खड़ा होकर कहेगा “अमिताभ बच्चन सर ने आपके लिए एक नोट और फूल भेजे हैं” और फिर मैं बेहोश हो जाऊंगी। शुक्र है मैं सच में इस पत्र को पाकर बेहोश नहीं हुई। मैं कुछ देर आंखों में आंसू लिए वहीं खड़ी रही और खुश हुई। मेरे सपने को सच करने के लिए शुक्रिया। इससे मुझे और ज्यादा मेहनत करने और अपने दर्शकों को और भी अच्छे से एंटरटेन करने का प्रोत्साहन मिला है।
बताते चलें कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की है। इसने दो दिन में करीब 7 करोड़ के आसपास की कमाई कर डाली है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World