
मुंबई. देशभर में कोरोना की वजह से 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में रहकर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़े कई किस्से और कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा काजोल और अक्षय कुमार को लेकर वायरल हो रहा है। आइए, आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त था जब कालोज अक्षय कुमार की दीवानी थी। उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। ये किस्सा कुछ महीनों पहले द कपिल शर्मा शो में करन जौहर से सुनाया था। बता दें कि करन और काजोल कपिल के शो में पहुंचे थे।

शो में करन में खुलासा किया था- ‘मैं काजोल से फिल्म हिना की प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय पर बड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में अक्षय को ढूंढ रही थीं। मैं काजोल का इसमें साथ दे रहा था।

करन ने बताया- हमने बहुत कोशिश की लेकिन हमें अक्की मिले नहीं और काजोल इस बात को लेकर थोड़ी अपसेट भी हुई लेकिन हमारी दोस्ती की शुरुआत हो गई। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे और इसके बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई।

बता दें कि अक्षय कुमार और काजोल ने एक साथ फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में भी काम किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान भी थे। फिल्म का गाना ‘देखो जरा देखो’ खूब फेमस हुआ था। इस गाने में काजोल और अक्षय ने साथ में डांस किया था।

अक्षय की दीवानी होने के बावजूद काजोल अक्की के साथ मात्र एक ही फिल्म में नजर आईं। ये फिल्म थी ये दिल्लगी। काजोल ने इस फिल्म में अपने करियर के शुरुआती दौर में काम किया था। इस फिल्म से पहले काजोल की बेखुदी, बाजीगर और उधार की जिंदगी रिलीज हुई थी।

काजोल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इसमें, कुछ कुछ होता है, माय नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम, करन अर्जुन, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, जैसे नाम शामिल हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World