
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। हालांकि, जब दोनों के बीच में प्यार की शुरुआत हुई, तब उससे पहले एक्ट्रेस काजोल को अजय देवगन पर नहीं, बल्कि एक दूसरे एक्टर पर क्रश था। इसकी जानकारी एक टीवी शो पर काजोल ने दी।
शो के दौरान करण जौहर ने बताया था कि मुंबई के एक इवेंट में काजोल ने अपना मिशन बनाया था कि वह अपने क्रश अक्षय कुमार को देख सकें। ऋषि कपूर और पाकिस्तान की जेबा बख्तियार स्टारर ‘हिना’ के प्रीमियर के दौरान यह घटना घटी थी। वह साल 1991 था।
करण जौहर ने बताया था कि वह भी काजोल की मदद कर रहे थे। हालांकि, आखिर तक वह अक्षय कुमार को नहीं ढूंढ सके थे लेकिन काजोल और करण की दोस्ती और बेहतर हो गई और बाद में यह गहरी होती चली गई।
इसके बाद करण जौहर की फिल्म में रोल निभा रहीं काजोल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इसमें, कुछ कुछ होता है, माय नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, 24 फरवरी, 1999 में काजोल और अजय देवगन की शादी हुई। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World