
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मास्क सभी के लिए अनिवार्य है, जो भी लोग सामान खरीदने के लिए या जरूरी सेवाओं के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं उन सब को मास्क पहना जरूरी है। साथ मे यह भी कहा गया है, जरूरी नही है कि आप तैयार मास्क या एन95 मास्क ही पहने आप अपने घर पर बनाया हुआ मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
c विद्या ने वीडियो में कहा है कि जैसे कि पीएम मोदी ने कहा कि घरेलू मास्क इस्तेमाल कीजिए , आप घरेलू मास्क साड़ियों से या स्कार्फ से भी बना सकते है । घरेलू मास्क से भी आप उतने ही सुरक्षित रहोगे जैसे की किसी और मास्क से रहते हैं। विद्या के दिखाए इस मास्क को हर कोई बना सकता है और अपनी खुद की तथा अपने परिवार की सुरक्षा कर सकता है । विद्या ने यह वीडियो #अपना देश अपना मास्क #होम मेड मास्क हैशटेग के साथ शेयर किया है।
अभिनेत्री विद्या बालन समय समय पर जागरूकता ला रही है , वे गरीब लोंगो की सहायता के लिए सभी से अपील करते हुए भी नजर आर ही हैं । हालही में विद्या ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया था इस वीडियो में विद्या एक महिला सफाई कर्मचारी को बड़े ही प्यार से शुक्रिया कह रही थी है तो वैसे ही एक वीडियो में वे मेडिकल में काम कर रहे सारे स्टाफ को भी धन्यवाद दे रही थीं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World