नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21473 हो गई। गुरुवार को राजस्थान में 47, पश्चिम बंगाल में 33, झारखंड में 3 और असम में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले बुधवार को 1290 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, पुणे में 92 साल की महिला ने 14 दिन में कोरोना को मात दी है। उन्हें कुछ दिन पहले की पैरालिसिस का अटैक आया था। देश में 4370 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का 20.44% है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात महामारी अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधन के अध्यादेश पर दस्तखत कर दिए इसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा देने का प्रावधान किया गया है।
- झारखंड के पलामू में 28 साल के एक कोरोना संदिग्ध ने क्वारैंटाइन सेंटर में आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसके स्वाब का सैम्पल ले लिया गया था, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
- प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से लॉकडाउन के दौरान 3 मई तक फ्री इंटरनेट देने की सोशल मीडिया पर चल रही खबर झूठी है। इस खबर में दी गई लिंक mysafecovid19.com फर्जी है, इस पर क्लिक न करें।
- 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राम पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। कोरोना संकट के बीच हो रहे इस कार्यक्रम में वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी करेंगे।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
19 अप्रैल | 1580 |
21 अप्रैल | 1537 |
18 अप्रैल | 1371 |
22 अप्रैल | 1290 |
13 अप्रैल | 1243 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 5649 | 789 | 269 |
दिल्ली | 2248 | 724 | 48 |
तमिलनाडु | 1629 | 662 | 18 |
मध्यप्रदेश | 1603 | 152 | 80 |
राजस्थान | 1935 | 344 | 27 |
गुजरात | 2407 | 179 | 103 |
उत्तरप्रदेश | 1449 | 173 | 21 |
तेलंगाना | 943 | 194 | 24 |
आंध्रप्रदेश | 813 | 120 | 24 |
केरल | 437 | 308 | 3 |
कर्नाटक | 427 | 131 | 17 |
जम्मू-कश्मीर | 407 | 92 | 5 |
पश्चिम बंगाल | 456 | 73 | 15 |
हरियाणा | 264 | 158 | 3 |
पंजाब | 278 | 53 | 16 |
बिहार | 141 | 42 | 2 |
ओडिशा | 83 | 32 | 1 |
उत्तराखंड | 46 | 23 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 40 | 11 | 2 |
असम | 36 | 19 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 36 | 28 | 0 |
झारखंड | 49 | 8 | 2 |
चंडीगढ़ | 29 | 14 | 2 |
लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 16 | 11 | 0 |
मेघालय | 12 | 0 | 1 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।
5 राज्यों का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1603: यहां बुधवार शाम श्योपुर में कोरोनावॉरियर्स पर हमले का मामला सामने आया है। इसमें एएसआई श्रीराम अवस्थी जख्मी हुए हैं। पुलिस के साथ स्वास्थ्यकर्मी इंदौर से श्योपुर लौटे व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंचे थे। तभी उन पर हमला किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया गया है।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1449: यहां बुधवार को संक्रमण के 112 नए केस सामने आए। यहां अब तक 21 मरीज दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ विभाग के मुताबिक, 173 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 5649: पुणे में 92 साल की एक महिला ने 14 दिन में कोरोना को मात दी है। हैरानी की बात है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही पैरालिसिस (लकवा) का अटैक आया था। राज्य में अब तक 789 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। यहां बुधवार को संक्रमण के 431 केस आए, जबकि 18 मरीजों की जान गई।
- राजस्थान, संक्रमित- 1935: यहां गुरुवार को 47 संक्रमित मिले हैं। इनमें जोधपुर में 20, जयपुर में 12, नागौर में 10, कोटा और हनुमानगढ़ में 2-2, जबकि अजमेर में एक मरजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में बुधवार को 153 संक्रमित मिले थे।
- गुजरात, संक्रमित- 2407: यहां बुधवार को 135 कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक इस महामारी से 103 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 179 संक्रमित ठीक हुए हैं।
आईसीएमआर ने कहा- रैपिड टेस्ट किट का इस्तेमाल सर्विलांस के लिए ही हो
आईसीएमआर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जो चिठ्ठी लिखी है उसमें कहा है कि कोई मरीज कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं इसका पता लगाने का सबसे सटीक तरीका आरटी-पीसीआर टेस्ट ही है। इसमें मरीज के गले और नाक से स्वाब के नमूने लिए जाते हैं और शुरुआत में ही संक्रमण का पता लग जाता है। आईसीएमआर ने फिर दोहराया है कि रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का इस्तेमाल सर्विलांस के तौर पर करना चाहिए।