

वाशिंगटन : दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से अब तक करीब एक लाख 90 हजार की जान जा चुकी है और करीब 27 लाख लोग संक्रमित हैं। जबकि सात लाख 17 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 47 हजार को पार कर गई है और आठ लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोरोना की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 3176 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां पर मरने वालों की संख्या 50000 के करीब पहुंच गई है।
ब्राजील में एक दिन में सर्वाधिक मौतें
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 407 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा यहां पर अब तक का एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही ब्राजील में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3313 हो गई है।
सऊदी अरब में कोरोना से 11 भारतीयों की मौत
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के मुताबिक, 22 अप्रैल तक यहां 11 भारतीय (मदीना से 4, मक्का से 3, जेद्दाह से 2 और रियाद-दम्मम से एक-एक) की कोरोना से मौत हुई है। लॉकडाउन और भारत जाने वाली उड़ानों के बंद होने की वजह से इस वक्त, भारतीयों को निकालने को कोई फैसला नहीं लिया गया है। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 516 लोगों की मौत हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 21,856 तक पहुंच गई है। नेपाल में गुरुवार को दो मामले रिपोर्ट किए गए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 47 पहुंच गई है।
स्पेन में बीते 24 घंटों में 440 लोगों की मौत्र
स्पेन ने कहा कि उसके यहां बीते 24 घंटों में 440 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। देश में अब तक कोविड-19 से 22,157 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका और इटली के बाद स्पेन दुनिया का तीसरा देश है जहां कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 213,000 से अधिक हैं।
पाकिस्तान में 10,513 मरीज संक्रमित
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 742 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 10,513 हो गए। संक्रमित 15 और लोगों की मौत के बाद वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 224 हो गई है। पंजाब में 4,590 मरीज, सिंध में 3,373, ख़ैबर पख्तूनख्वा में 1,453, बलूचिस्तान में 552, गिलगित-बाल्टिस्तान में 290, इस्लामबाद में 204 और आजाद कश्मीर (पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर) में 51 मामले हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World