
इन्दौर : देश के प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों की सूची में शुमार इन्दौर प्रेस क्लब के रविवार 8 मार्च 2020 को संपन्न हुए त्रैवार्षिक चुनाव में अरविंद तिवारी के मां सरस्वती पत्रकार समूह का दबदबा रहा। अरविंद तिवारी लगातार दूसरी बार बने इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गये, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नवनीत शुक्ला को 168 वोट से शिकस्त दी। वहीं महासचिव पद पर इसी पैनल के हेमंत शर्मा ने कीर्ति राणा को 157 वोट से हराया। मां सरस्वती पत्रकार समूह के ही दीपक कर्दम व प्रदीप जोशी व कोषाध्यक्ष पद पर संजय त्रिपाठी भी विजयी रहे। सचिव पद पर दूसरी पैनल माँ सरस्वती समूह के अभिषेक मिश्रा व महिला पद की प्रियंका पांडे ने जीत दर्ज कराई।
:: प्रेस क्लब चुनाव में रिकार्ड मतदान ::
देश के प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों की सूची में शुमार इन्दौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो अपरान्ह ठीक तीन बजे बन्द कर दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी जय हार्डिया व सौरभ मिश्रा ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 32 प्रत्याशियों के लिए कुल 1188 मतदाताओं में से 1016 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जो ऐतिहासिक बताई जा रही है। युवा पत्रकारों के साथ वरिष्ठ पत्रकारों ने भी जबरदस्त रुचि दिखाई। मतदान के तत्पश्चात शाम 4.00 बजे से कार्यकारिणी पदों हेतु राजेंद्र माथुर सभागृह एवं पदाधिकारियों के मतों की गिनती आनन्द मोहन माथुर सभागृह में प्रत्याशियों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना शुरू हुई।
32 प्रत्याशी और उनके सैकड़ों समर्थक प्रेस क्लब परिसर में अपने अपने प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले का इन्तजार कर रहे थे। अध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी (महिला प्रतिनिधि) के लिए एक पद और इन पर एक ही वोट करना था, उपाध्यक्ष के दो पद थे और इस पर दो वोट डालने थे। इसी प्रकार कार्यकारिणी 6 पद के लिए 6 वोट करना थे।
:: अरविंद तिवारी की मॉं सरस्वती पत्रकार समूह का रहा दबदबा ::
इन्दौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव में अरविंद तिवारी के मां सरस्वती पत्रकार समूह का दबदबा रहा, जबकि मॉं सरस्वती पैनल के केवल तीन प्रत्याशी (अभिषेक मिश्रा, प्रियंका पांडे व अभय तिवारी) जीते, शेष सभी प्रत्याशी प्रत्याशी मॉं सरस्वती पत्रकार समूह के चुने गये। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी एवं वर्तमान महासचिव नवनीत शुक्ला में सीधा मुकाबला था। मतगणना के पश्चात अरविन्द तिवारी अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किये गये। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नवनीत शुक्ला को 168 वोट से शिकस्त दी। तिवारी को 586 वोट मिले, जबकि शुक्ला को 418 वोट ही मिल सके। वहीं महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी हेमन्त शर्मा एवं कीर्ति राणा के मध्य सीधा मुकाबला था।
मतगणना पश्चात हेमन्त शर्मा को 157 मतों से विजयी घोषित किया गया। हेमंत शर्मा को 569 वोट मिले, जबकि कीर्ति राणा को 412 वोट ही मिल सके। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच प्रत्याशी दीपक कर्दम, प्रदीप जोशी, संजय लाहोटी, ठाकुर भारती और डॉ. विकास दवे चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद दीपक कर्दम (722 वोट) और प्रदीप जोशी (419 वोट) को निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद पर तीन प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, महेन्द्रसिंह सोनगिरा और सोनू यादव चुनाव मैदान में थे। मतगणना के पश्चात मॉं सरस्वती पैनल के अभिषेक मिश्रा विजयी घोषित किया गया। अभिषेक मिश्रा को 512 वोट मिले, जबकि महेंद्र सोनगिरा को 398 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी धर्मेश यशलाहा, कमल कस्तूरी, पंकज शर्मा एवं संजय त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे थे। मतगणना पश्चात संजय त्रिपाठी विजयी घोषित हुए। संजय त्रिपाठी को 532 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कमल कस्तूरी को 234 वोट ही मिले, जबकि पंकज शर्मा को 105 व धर्मेश यशलहा को 86 वोट ही मिल सके।
कार्यकारिणी (महिला प्रतिनिधि) के रूप में सुश्री नाज पटेल एवं सुश्री प्रियंका पाण्डे मैदान में थी। मतगणना पश्चात मॉं सरस्वती पैनल की प्रियंका पांडे निर्वाचित घोषित हुई, उन्हें 528 वोट मिले, जबकि नाज़ पटेल को 449 वोट ही मिल सके। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इस बार 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, इनमें अभय तिवारी, अजय पौराणिक, अजीज खान, अंकुर जायसवाल, आकाश धौलपुरे, धीरज दुबे, जगदीश जोशी, सुश्री करिश्मा कोतवाल, लक्ष्मीकांत पंडित, लोकेंद्रसिंह थनवार, प्रवीण बरनाले, राहुल वावीकर, विजय प्रकाश भट्ट, विपिन नीमा चुनाव मैदान में थे। मतगणना पश्चात अंकुर जायसवाल, करिश्मा कोतवाल, अभय तिवारी (मॉं सरस्वती पैनल), विपिन नीमा, राहुल बावीकर और प्रवीण बरनाले विजयी घोषित हुए।
:: अंकुर को मिले कार्यकारिणी में सबसे अधिक 770 वोट ::
इंदौर प्रेस क्लब चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों के छह पद के लिए सबसे अधिक वोट अंकुर जायसवाल को 770 मिले। उनके अलावा करिश्मा कोतवाल को 625, प्रवीण बरनाले को 561, विपिन नीमा को 519, अभय तिवारी को 507और राहुल बावीकर को 480 वोट मिले।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World