
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा दूसरे बच्चे के पैरंट्स बने हैं। सलमान खान की फैमिली के लिए यह मौका डबल खुशी का था, क्योंकि इस दिन सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे थे। अर्पिता खान के बेटी का नाम आयत रखा गया है।
सलमान खान शनिवार को अस्पताल में अपनी बहन अर्पिता और भांजी आयत से मिलने गए थे। पहली बार आयत की तस्वीर सामने आई है। जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सलमान खान न्यू बॉर्न गर्ल बेबी का माथा चूम रहे हैं। इस तस्वीर में अर्पिता भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सलमान खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा था कि अर्पिता ने उन्हें सबसे अच्छा उपहार दिया है।

अस्पताल में अर्पिता खान और उनकी बेटी आयत से मिलने के लिए सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर भी पहुंची थीं। इसके अलावा सलीम खान, सलमा खान भी अपनी बेटी और नातिन से मिलने अस्पताल पहुंचे।
बताते चलें कि आयुष शर्मा और अर्पिता ने साल 2014 में शादी की थी। इस कपल को पहला बेटा आहिल 2016 में हुआ था। आयुष शर्मा ने फिल्म ‘लवयात्री’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन थीं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World