
आज का पंचांग
⛅ *17 जनवरी 2021*
⛅ *दिन – रविवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2077*
⛅ *शक संवत – 1942*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – शिशिर*
⛅ *मास – पौष*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – चतुर्थी सुबह 08:08 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग – वरीयान् रात्रि 06:34 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅ *राहुकाल – शाम 04:57 से शाम 06:19 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:19*
⛅ *सूर्यास्त – 18:17*
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *घर का मुखिया* 🌷
👴🏻 *घर का मुखिया अगर दक्षिण-पश्चिम के कमरे में रहता हो तो घर सुखी रहता है |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना* 🌷
👉🏻 *रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की डाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिलाके चाटें | १ – १.३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है |*
👉🏻 *दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले-पतले व्यक्ति, विशेषत: महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं |*
👉🏻 *रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है |*
👉🏻 *रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है |*
👉🏻 *आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर का बल, नेत्रज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |*
👉🏻 *१०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घी में मिलाकर मिट्टी के पात्र में रख दें | सुबह ३ ग्राम चूर्ण दूध के साथ नियमित लेने से कुछ ही दिनों में बल-वीर्य की वृद्धि होकर शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है |*
👉🏻 *शक्तिवर्धक खीर : ३ चम्मच गेहूँ का दलिया व २ चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें | प्रात: इसमें दूध और मिश्री डालकर पकायें | आवश्यकता अनुसार मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं | यह खीर शक्तिवर्धक है |*
👉🏻 *हड्डी जोडनेवाला हलवा : गेहूँ के आटे में गुड व ५ ग्राम बला चूर्ण डालके बनाया गया हलवा (शीरा) खाने से टूटी हुई हड्डी शीघ्र जुड़ जाती है | दर्द में भी आराम होता है |*
👉🏻 *सर्दियों में हरी अथवा सूखी मेथी का सेवन करने से शरीर के ८० प्रकार के वायु-रोगों में लाभ होता है |*
👉🏻 *सब प्रकार के उदर-रोगों में मठ्ठे और देशी गाय के मूत्र का सेवन अति लाभदायक है | (गोमूत्र न मिल पाये तो गोझरण अर्क का उपयोग कर सकते हैं |)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *नारियल के पानी से वायु होता हो तो* 🌷
➡ *नारियल का पानी गुनगुना करके पियो, उसमे जरा-सा नमक, जरा-सा एक कालीमिर्च का पाउडर मिलाके लें | वो नारियल का वायु काट देगा |*
🙏🏻 *मेष
ग्रहों की कृपा से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा। इस सबके बीच परिवार में किसी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सेहत में अच्छा सुधार होगा
वृष
ग्रहों की चाल बता रही है कि आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।आप मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी और शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपको मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग करेंगे।
मिथुन
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत मजबूत रहेगी। आपके काम की तारीफ होगी।
कर्क
ग्रहों की चाल दर्शा रही है कि आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देंगे। अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार वक्त बिताएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। सेहत अच्छी स्थिति में रहेगी। गुस्से से बच कर रहना जरूरी होगा।
सिंह
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चों में भी अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है । इनकम ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए प्रिय से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें।
कन्या
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान काफी कमजोर है और आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी को लाभ भी होगा। आपको भी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। अपने बिज़नेस पर ध्यान दें।
तुला
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम करने में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी। परिवार में तनाव रहेगा लेकिन आप उससे दूर करने का प्रयास करेंगे। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने से खुशी महसूस होगी।
वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और सेहत भी थोड़ी नाजुक रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा।एक दूसरे से प्यार महसूस होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज राहत महसूस होगी। एक दूसरे से अपने मन की बात कहने में आसानी होगी, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहने से मन में हर्ष की भावना रहेगी।
धनु
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके पास कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके रुके हुए काम फिर से चालू हो जाएंगे और आपको खुशी होगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल भी समझदारी भरा रहेगा। लोग एक दूसरे के साथ बैठकर परिवार की भलाई की बातें करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन किसी गलतफहमी की भेंट चढ़ सकता है।
मकर
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। इससे आपके पेट खराब होने के योग बनेंगे। अपच की शिकायत भी हो सकती है। आप का व्यापार गति पकड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम पर फोकस करेंगे। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने का दिन है।
कुंभ
ग्रहों की चाल बताती है कि आज का दिन थोड़ा कमजोर है। सेहत में गिरावट बनी रहेगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट लाना अच्छा रहेगा।
मीन
आपके लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर डर बना रहेगा इनकम बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका उनके जीवन साथी से झगड़ा ना हो। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के घरवालों से मिलना चाहिए और उनकी शंकाओं को दूर करना चाहिए
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।
🙏🙏🙏🙏🕉️🙏🙏🙏🙏
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World