
मुंबई. करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी बीच करीना ने एक इंटरव्यू में अपने करियर फैमिली और काम को लेकर कई सारी बातें शेयर की। उन्होंने इंटरव्यू में 8 साल पहले की फिल्म हीरोइन में अपने न्यूड सीन को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ये सीन दिया था।
मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन 2012 में आई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिर भी करीना को इस फिल्म में अपना किरदार पसंद आया।

इस फिल्म न्यूड सीन देने को लेकर करीना ने कहा- इस फिल्म को लेकर मैं गर्व महसूस करती हूं चाहे इसके बारे में कोई कुछ भी कहे।

करीना ने ये भी खुलासा किया इस फिल्म को दर्शकों ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, शायद लोग मुझे इस तरह की भूमिका में देखने के लिए तैयार नहीं थे।

करीना ने कहा- मैंने इस फिल्म के लिए अपना हजार प्रतिशत दिया था। मैंने इसके लिए सबकुछ किया और इसकी गहराई में गई।

करीना ने कहा- मैंने हमेशा एक दीवा होने की इमेज से लड़ाई लड़ी है। मुझे नहीं पता यह कहां से शुरू हुआ। मुझे लगता है कि यह ‘पू’ के किरदार से शुरू हुआ और यह वहीं पर समाप्त हुआ। लोग हमेशा मुझे इसी तरह से सोचते हैं। शुरू में मुझे बहुत गुस्सा आता था लेकिन अब मुझे दीवा के टैग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सारा और करीना के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। कई बार करीना से ये सवाल पूछा जाता रहा है कि सौतेली मां होने के नाते उनका सारा के साथ कैसा रिश्ता है। अब करीना ने इस पर कहा- लोग अब भी मुझे सौतेली मां कहते हैं और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है ऐसा क्यों है। मैं अपने जीवन को इस तरह नहीं देखती और मुझे लगता है कि ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए।

हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। मात्र 3-4 दिन में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हो गई है। बता दें कि करीना इन दिनों अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वे आमिर खान के साथ नजर आएंगी।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World