Home / सिनेमा / आयुष्मान और ताहिरा, कैसे मनाएंगे बेटी का जन्मदिन

आयुष्मान और ताहिरा, कैसे मनाएंगे बेटी का जन्मदिन

मुंबई:बॉलीवुड कपल आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की बेटी वरुष्का का सोमवार को जन्मदिन था। उनके माता-पिता ने उनके लिए क्वारंटाइन के दौरान घर पर ही एक पार्टी आयोजित की है।

पेपर फैन्स से लेकर जन्मदिन के बैनर तक, सब कुछ आयुष्मान और ताहिरा ने घर पर उपलब्ध स्टेशनरी से बनाए हैं और इसी से बर्थडे पार्टी के लिए सजावट की है।

ताहिरा ने कहा, हम पिछले 10 दिनों से जन्मदिन की तैयारियां कर रहे थे। चूंकि बाजार में कोई गुब्बारे या स्ट्रीमर उपलब्ध नहीं थे, इसलिए हमने घर पर ही सजावट के सामान बनाने शुरू कर दिए। अखबारों और पेपर शीट की रीसाइक्लिंग करके यह सजावटी सामान बनाने में वाकई बहुत खुशी हुई। मैं छह छोटे केक बना रही हूं। आयुष्मान मुझे बच्चों के लिए ट्रेजर हंट बनाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने मनोरंजन के लिए म्युजिक की भी व्यवस्था की है। हम चारों इस खेल और पार्टी का आनंद लेने जा रहे हैं। मैंने उसके सहपाठियों और हमारे रिश्तेदारों की शुभकामनाओं का एक वीडियो भी तैयार किया है।

आयुष्मान और ताहिरा की शादी 2008 में हुई थी। उनका एक बेटा विराजवीर भी है।

Check Also

अंजित भटनागर की पुरस्कृत शॉर्ट फिल्म “काला जामुन”

अंजित भटनागर की “काला जामुन” फिल्म पिता अपने बच्चों से कितना प्यार करता है, इसे ...