Home / संसार / इजरायल में चीनी होने के शक में भारतीय की पिटाई

इजरायल में चीनी होने के शक में भारतीय की पिटाई

यरुशलम :  इजरायल में एक भारतीय नागरिक को चीन का बाशिंदा होने के शक में पीट दिया गया। इजरायल के तिबिरास शहर में दो लोगों ने मणिपुर निवासी 28 वर्षीय अम शलेम शिंगशॉनको ‘चाइनीज’ कह कर बुलाया और फिर ‘कोरोना-कोरोना’ चिल्लाए। इसके बाद उन्होंने शिंगशॉन को पीट दिया।
दरअसल, मणिपुर निवासी 28 वर्षीय अम शलेम शिंगशॉन को इस घटना में गंभीर चोटे आई हैं और वह फिलहाल पोरिया अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इजरायलके टीवी चैनल की एक रिपोर्ट के अनुसार शिंगशॉन ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को यह समझा रहे थे कि वह चीनी नागरिक नहीं बल्कि भारतीय है और उन्हें कोरोना वायरस नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। बताया गया कि यह घटना शनिवार की है। टीवी रिपोर्ट में कहा गया है कि शिंगशॉन तीन साल पहले परिवार के साथ इजरायल आये थे। बताया गया कि घटनास्थल का कोई चश्मदीद नहीं मिला और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते इजरायल में 35,000 लोगों को अलग रखा गया है। इनमें लगभग 1,000 डॉक्टर और 600 नर्सें भी शामिल हैं। तीन इजरायली वायरस से गंभीर रूप से बीमार हैं और लगभग 150 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इजरायल में अब तक इस वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।

Check Also

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई चंद्रमा पर

*चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफ़ल चन्द्रमाँ के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला ...