Home / संसार / इराक में रॉकेट हमला, अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों समेत 3 की मौत

इराक में रॉकेट हमला, अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों समेत 3 की मौत

बगदाद: इराक के मिलिट्री बेस पर दागे गए रॉकेट हमले में 2 अमेरिकी सैनिक और एक ब्रिटिश की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बगदाद के उत्तर में ताजिया बेस पर रॉकेट दागे गए। इराक में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता माइल्स कैगिन्स ने बताया कि इराक के ताजी बेस कैंप पर 15 रॉकेट दागे गए।

हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रक लॉन्चर से 30 रॉकेट दागे गए जिसमें से 18 बेस पर लगे। अधिकारियों ने हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि किस ग्रुप ने यह रॉकेट हमला किया। हमलावरों ने 15 कत्युषा रॉकेट दागे जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए अमेरिकियों में से एक सैनिक था और दूसरा एक कॉन्ट्रैक्टर था। उन्होंने साथ ही कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Check Also

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन: सात दिन के राष्ट्रीय शोक की हुई घोषणा

ब्रेकिंग न्यूज़ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन।  2004 से 2014 तक ...