Home / संसार / इराक में रॉकेट हमले में अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिक स‎हित 3 की मौत

इराक में रॉकेट हमले में अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिक स‎हित 3 की मौत

बगदाद :  इराक के मिलिट्री बेस पर दागे गए रॉकेट हमले में 2 अमेरिकी सैनिक और एक ब्रिटिश की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों के मुता‎बिक बगदाद के उत्तर में ताजिया बेस पर रॉकेट दागे गए। जानकारी के मुता‎‎बिक इराक के ताजी बेस कैंप पर 15 रॉकेट दागे गए। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं ‎मिली। वहीं एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रक लॉन्चर से 30 रॉकेट दागे गए जिसमें से 18 बेस पर लगे।

अधिकारियों ने हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि किस ग्रुप ने यह रॉकेट हमला किया। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने 15 कत्युषा रॉकेट दागे जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए अमेरिकियों में से एक सैनिक था और दूसरा एक कॉन्ट्रैक्टर था। उन्होंने साथ ही कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Check Also

*महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व* : प्रो0 (डॉ0) भरत राज सिंह

*महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व* प्रो0 (डॉ0) भरत राज सिंह महानिदेशक, स्कूल आफ मैनेजमेन्ट साइंसेस,  व ...