Home / स्पॉट लाइट / इस व्हाट्सएप्प नंबर पर करें Hi, दिल्ली सरकार पर देगी कोरोना से जुड़ी हर जानकारी

इस व्हाट्सएप्प नंबर पर करें Hi, दिल्ली सरकार पर देगी कोरोना से जुड़ी हर जानकारी

कोरोना बीमारी संबंधित जानकारी के अलावा सरकार की ओर से उठाएं गए राहत कार्यों की जानकारी अब आपको वाट्सऐप पर मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वाट्सऐप नंबर 8800007722 जारी किया है। जिसपर हाय बोलने के साथ आपको कोरोना संबंधित जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा राहत कैंप, खाने के कैंप की जानकार भी इसपर उपलब्ध हो जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा इसके जरिए दिल्लीवालों तक कोरोना संबंधित जानकारी उनतक पहुंचाई जाएगी। जिसमें इसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की कारण, उसके बचाव के तरीके संबंधित अन्य जानकारी होगी। इसके अलावा सरकार के रैन बसेरे कहा है। खाना कहा-कहा मिल रहा है। सरकार की ओर से क्या राहत कार्य किए जा रहे है। उसकी जानकारी भी इसपर उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जारी नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा। उसपर जैसे ही हाय या हैलो लिखकर भेजना है। उसके बाद सभी तरह की जानकारियां आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में हालात नियंत्रण में है। यहां पर अभी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हो रहा है। मामले जरूर बढ़ी है लेकिन वह सिर्फ मरकज से आएं लोगों की वजह से बढ़ा है।

शिक्षा मंत्री के साथ बच्चों से बात करेंगे केजरीवाल
लॉकडाउन के चलते घरों में रह रहे बच्चों से शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में बच्चों से बात करेंगे। इस दौरान उनके साथ दो विशेषज्ञ भी रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त पूरी दिल्ली के बच्चे घरों पर हैं। अभिभावकों को वह अपने तरह-तरह के सवालों से परेशान करते होंगे। इसके लिए शनिवार को शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व विशेषज्ञों के साथ वह अभिभावकों की बीच आएंगे। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे पेरेंटिंग इन द टाइम ऑफ कोरोना विषय पर अभिभावकों से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हम बच्चों के सवालों का जवाब भी देंगे।

1780 केंद्रों राहत शिविरो में में 6.50 लोग खा रहे खाना 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससमय दिल्ली में 1780 जगह खाना खिलाया जा रहा है। जबकि 328 जगहों पर लोगों को रहने की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर कुल 57 हजार से अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था है। मगर उसमें 11,445 लोग ही रह रहे है। दोपहर में 6.52 लाख लोगों ने खाना खाया। वहीं रात में 6.30 लाख से अधिक लोग ने खाना खाया। इस तरह एक समय में दिल्ली सरकार 6.50 लाख लोगों को खाना खिला रही है। उन्होंने कहा कि राशन बांटने का जो काम चल रहा है। अब तक कुल 60 फीसदी लोगों को राशन दिया जा चुका है।

Check Also

राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के नेतृत्व में सिविल लाइन में कार्यक्रम आयोजित

इतिहास के पन्नों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है महाराणा प्रताप की वीर गाथा: डॉ भंवर ...