हिंदू धर्म में होलिका दहन का बड़ा महत्व है और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। वहीं पहले होली की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है फिर होलिका दहन होता है। इसके साथ ही होली के दिन कई उपाय भी किए जाते हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। वहीं इन में से एक है झाड़ू खरीदना। ऐसा कहते हैं कि होली पर नया झाड़ू लाना बेहद शुभ माना जाता है।
घर ले आएं यह चीज:
शास्त्रों के मुताबिक फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन ही मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन को लक्ष्मी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वहीं होलिका दहन वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है।
होली पर नया झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है क्योंकि मां लक्ष्मीं को साफ- सफाई अत्यधिक पसंद है और झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं होली के दिन झाडू को लाकर घर में रखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
वहीं होलिका दहन वाले दिन नहाकर झाडू अवश्य खरीदने जाएं और उस झाडू को अपने मुख्य द्वार के सामने रख दें। इसके बाद शाम के समय होलिका दहन के बाद उसकी राख को अपने घर में लाएं और जो झाडू आपने मुख्य द्वार के पास रखी थी उस पर लगा दें।
इसके साथ ही लाल रंग का गुलाल भी उस पर लगा दें। वहीं इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। इसके बाद अगले दिन जब रंग वाली होली हो उस दिन शाम के समय इस झाडू को किसी धार्मिक स्थान पर रख आएं या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को यह झाडू दान में दे दें।