
टीवी जगत की जानी मानी अभीनेत्री रश्मि देसाई हाल ही में खत्म हुए टीवी विवादित शो ‘बिग बॉस 13’ में काफी चर्चा में रही थीं। इस शो में रश्मि की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सच समाने आये थे। उनके साथ शो में नज़र आये अरहान खान के साथ उनके रिश्ते हो और उनकी मां के साथ उनका रिलेशन सहित कई बाते सामने आई थी। तब से ही अभिनेत्री रश्मि अब तकचर्चा में बनी हुई हैं।


बता दे की अभिनेत्री रश्मि एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 4’ में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों ही शो के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। रश्मि नागिन 4 में अहम किरदार निभाएंगी। इस बीच अभिनेत्री रश्मि की उनकी बेटी मान्या संधु के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे माँ बेटी एक साथ नज़र आ रही है। बता दें कि रश्मि ने 12 फरवरी 2012 में को-स्टार नंदीश संधु से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही इनका तलाक हो गया। साल 2013 में कपल के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ। रश्मि की बेटी का नाम मान्या संधू है। खबरों की माने तो अभिनेत्री रश्मि देसाई अब अपनी बेटी मान्या की अकेले परवरिश कर रही हैं।


बता दे की एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने कहा था-‘प्यार में पड़ना और नंदीश से शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था।’ रश्मि ने बताया कि इस दौरान वो डिप्रेशन से भी गुजरीं। वह तलाक कभी नहीं लेना चाहती थीं और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। रश्मि ने यह भी बताया कि इस रिश्ते में उनके साथ शारीरिक शोषण भी हुआ था। रश्मि ने बताया-‘अगर आप इस चीज को तुरंत नहीं रोकते हैं तो ये बार-बार होगा। अगर हमारी सोच नहीं मिल रही तो अलग होना ही बेहतर है। खुद की इज्जत के लिए ऐसा करना जरूरी है।’


बता दे की शादी के टूटने ने के बाद अभिनेत्री रश्मि का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चूका है। अरहान खान से उनके करीबी रिश्ते की बात सामने आई लेकिन जब शो में खुलासा हुआ कि अरहान शादीशुदा है तो रश्मि ने उनसे दूरी बना ली। रश्मि देसाई का अफेयर उनके को-स्टार सिद्धार्थ शुक्ला से भी रहा लेकिन कुछ समय बाद ही इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। साथ ही अभिनेत्री रश्मि का नाम लक्ष्य ललवानी के साथ भी जुड़ चूका है लेकिन माँ को ये रिश्ता मजूर नहीं होने की वजह से ये दोनों अलग हो गए थे।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World