Home / पोस्टमार्टम / एक ही नंबर प्लेट की दो बाइक, दो गिरफ्तार

एक ही नंबर प्लेट की दो बाइक, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली :  उत्तरी जिले के सिविल लाइंस इलाके में एक ही नंबर प्लेट की दो बाइक का मामले में पुलिस ने पकड़ा है। कागज मांगे, उनके पास नहीं मिले। डीएल भी नहीं था। पुलिस को लगा बाइक चोरी की है। नंबर प्लेट के आधार पर असली पता निकाला। उस पते पर मालिक से संपर्क किया। मालूम चला कि उसकी बाइक तो उसके घर में है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहादतपुर निवासी रिषभ व करावल निवासी गौरव के तौर पर हुई है। सिविल लाइंस पुलिस केस दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, मजनू का टीला चौकी के पास पुलिसकर्मी निगरानी रखे हुए थे। एक लाल रंग की बाइक पर दो लड़के जिगजैक करते हुए बस अड्डा की तरफ से वजीराबाद की तरफ जाने वाले रोड पर आए। मजनूं का टीला रेड लाइट पर आकर रुके। संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिसकर्मी ने दोनो लड़कों को रोक लिया। पूछताछ पर सकपका गए, कागजात थे नहीं। दोनों को चौकी पर लाया गया।

बाइक का चेसिस नंबर देखा, जो क्लियर नहीं था। नंबर प्लेट के आधार पर ऑनरशिप चेक की। जिसमें विश्वेसर सिंह के नाम पर निकली। पुलिस ने रिकॉर्ड के आधार पर विश्वेसर सिंह से संपर्क साधा। बताया कि उसकी बाइक घर के अंदर है। दोनों आरोपित बाइक के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने आरोपितों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

Bombay High Court के जज ने भरी अदालत में इस्तीफा क्यों दिया?

हाईकोर्ट जज ने खुली अदालत में इस्तीफे दिया *साभार प्रस्तुति* *आनन्द श्रीवास्तव, अधिवक्ता* बॉम्बे हाई ...