
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन कई लोग शायद नहीं जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल भी है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मानसी नायक एकदम ऐश्वर्या जैसी दिखाई देती हैं। इनकी शक्ल हू-ब-हू ऐश्वर्या से मिलती है।
मानसी, ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह कपड़े पहनकर फोटोशूट कराती हैं। यह सभी फोटो वह सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 943 हजार फॉलोअर्स हैं। और टिक-टॉक पर चार मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। इन्होंने मराठी फिल्म ‘कुटुम्ब’ से साल 2012 में डेब्यू किया था।
लाल रंग का लहंगा पहनकर मानसी ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐश्वर्या राय का ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘जोधा अख्बर’ लुक भी ट्राई किया। मानसी की फोटो पर फैन्स कमेंट कर कह रहे हैं कि वह एकदम ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखाई देती हैं। मानसी, ऐश्वर्या राय बच्चन के शुरुआती दिनों की झलक मारती हैं और उनकी याद दिलाती हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World