
कपिल शर्मा के शो में हाल ही में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का प्रमोशन करने पहुंचे। इन तीनों सेलेब्स के साथ मुंबई पुलिस भी शो में पहुंची। कपिल ने इस एपिसोड में मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट दिया है। कपिल ने मुंबई पुलिस के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘आप दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं, कुछ समय के लिए ही सही, आज आपका मनोरंजन करके दिल को बहुत अच्छा लगा। हमारे शो और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया’।
बता दें कि पहले सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। अक्षय ने खुद इसकी जानकारी दी थी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘सूर्यवंशी एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जो हम लोगों ने खास आप सभी के लिए बनाया है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगी और पूरा एक साल लगा। ट्रेलर को जो ऑडियंस ने रिस्पॉन्स दिया वह गजब का रहा। इससे साफ जाहिर हुआ कि यह फिल्म ऑडियंस को पसंद आएगी। हम भी उतने ही एक्साइटेड थे, जितने की फिल्म को लेकर आप और आपके परिवार के लोग। लेकिन COVID-19 (कोरोना वायरस) के तेजी से फैलने के कारण फिल्म के मेकर्स ने यह तय किया है कि सूर्यवंशी की रिलीज को थोड़ा टाल देते हैं। ऐसा हमने इसलिए किया है, क्योंकि हम आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी रखते हैं। इसलिए, अब सूर्यवंशी तब रिलीज होगी जब सही समय आएगा। आखिर, सुरक्षा पहले है। तब तक आप सभी लोग एक्साइटमेंट को बनाए रखें, अपना ख्याल रखें और मजबूत रहे। हम सभी लोग इस समस्या पर जल्द ही काबू पा लेंगे। टीम सूर्यवंशी।’
बता दें कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में 90 प्रतिशत एक्शन सीन्स अक्षय कुमार ने खुद किए हैं। यह जानकारी रोहित शेट्टी ने दी थी। रोहित ने कहा था कि फिल्म में 90 प्रतिशत एक्शन सीन्स अक्षय सर ने किए। हेलीकॉप्टर सीक्वेंस के दौरान अक्षय सर को बाइक से कूदकर हेलीकॉप्टर पर जाना था। उन्होंने बाइक चलाने वाला यह सीन बिना किसी हार्नेस के सपोर्ट से किया। इस स्टंट ने मुझे और मेरे बाकी क्रू को बहुत प्रभावित किया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World