
मुंबई : बॉलीवुड में पृथ्वीराज कपूर के परिवार से कई दिग्गज अभिनेताओं ने अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया वहीं परंपरा को तोड़ते हुए इस परिवार की लड़कियों में रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर ने भी खूब नाम रौशन किया है। 90 के दशक में करिश्मा का खूब जलवा रहा और पर्दे पर देखना लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। उन्होंने अपने करियर में लगातार 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। बॉलिवुड के इतने बड़े खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करिश्मा को स्ट्रगल का सामना करना पड़ा और अपनी इसी कहानी के बारे में बताया है उन्होंने।
करिश्मा ने बताया कि कैसे अक्सर उनका मजाक उड़ाया जाता था और कई जगहों पर उन्हें हतोत्साहित भी किया जाता था। उन्होंने बताया कि स्टार किड होने के नाते इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखना इतना आसान नहीं था। उनका कहना है कि स्टार किड्स के लिए यह ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि उनके ऊपर एक प्रेशर होता है। उन्होंने इंडस्ट्री में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें भी की रिजेक्शन झेलने पड़े थे और कई ऐसी रातें बीतीं जब वह रोती हुईं सो गईं।
अपना किस्सा वेबसाइट से शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्होंने सेक्सी-सेक्सी मुझे लोग बोले जैसा सॉन्ग किया था, जबकि आज सेक्सी शब्द का इस्तेमाल आम है। उन्होंने कहा कि आज अभिनेत्री छोटे शॉर्ट्स या बिकीनी टॉप पहनती हैं और उस वक्त उन्होंने पूरे कपड़े पहने थे। इसके बावजूद इस गाने को लेकर काफी बातें हुई थी कि यह कैसा गाना है।
करिश्मा ने बीती यादें शेयर करते हुए कहा कि उस वक्त वह काफी यंग थीं और इस सॉन्ग के स्टेप्स इतने मुश्किल थे कि उनके घुटने और कोहनी तक छिल गए थे। उन्हें लगा था कि लोग उनके काम की तारीफ करेंगे और उनका डांस पसंद करेंगे। करिश्मा ने कहा कि लोगों ने उनकी प्रतिभा की तारीफ तो की, लेकिन लोगों ने जमकर भड़ास निकाली के ये कैसे शब्द हैं। करिश्मा ने कहा कि उसके बाद इस गाने के शब्द को बदलकर बेबी-बेबी किया गया, लेकिन आज भी सभी इस गाने को सेक्सी-सेक्सी से ही जानते हैं।
करियर से पहले के दिनों को याद करते हुए बताया कि अपने पिता जैसी दिखने की वजह से उन्हें काफी हतोत्साहित भी किया और इसीलिए इस बात का संदेह भी जताया जाता था कि वह बॉलिवुड में आ भी पाएंगी या नहीं। उन्हें इस बात की प्रशंनता है कि उन्होंने इस तरह की बात करने वालों को अंतत: गलत सिद्ध कर दिया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World