तिरुवनंतपुरम/ देहरादून. केरल में 29 दिन तक क्वारैंटाइन में रहा एक शख्स कोरोना से संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति अपने भाई के साथ दुबई से लौटा था। दोनों कोझिकोड जिले के एक सेंटर में क्वारैंटाइन किए गए थे। इनके परिवार में अन्य चार सदस्य भी संक्रमित हैं, जिसमें दोनों भाइयों के पिता भी शामिल हैं।
जिला मेडिकल अधिकारी डॉ. वी. जयश्री ने कहा कि ऐसे मामले कम ही होते हैं। उधर, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोना को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नौ महीने का बच्चा कोरोना से संक्रमित पाया गया है। बताया गया है कि उसके पिता भी संक्रमित हैं। बच्चे का पिता तबलीगी जमात के जलसे से वापस आया था।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कार्यक्रम कहां हुआ था। यहां सैन्य अस्पताल में तैनात एक महिला अधिकारी और नैनीताल जिले में तबलीगी जमात का एक अन्य सदस्य भी संक्रमित पाया गया है।
हमारे राज्य कई देशाें के बराबर, काेरोना से जंग में उनसे बेहतर
राज्य/देश | आबादी (करोड़ में) | केस |
महाराष्ट्र जापान |
12.19
12.65 |
3320
9787 |
दिल्ली श्रीलंका |
1.85
2.14 |
1707
248 |
तमिलनाडु ईरान |
7.72
8.40 |
1372
80,868 |
मध्यप्रदेश जर्मनी |
8.38
8.37 |
1360
1,42,569 |
राजस्थान ब्रिटेन |
7.96
6.79 |
1282
1,14,217 |
राजस्थान ब्रिटेन |
7.96
6.79 |
1282
1,14,217 |
उत्तर प्रदेश पाकिस्तान |
23.34
22.08 |
969
6970 |
तेलंगाना सऊदी अरब |
3.89
3.48 |
766
6450 |
आंध्र प्रदेश द. कोरिया |
5.34
5.12 |
603
10640 |
केरल उज्बेकिस्तान |
3.54
3.34 |
399
1368 |