
नई दिल्ली : एक अध्यन में सामने आया है कि कॉफी पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों के खेल प्रदर्शन में सुधार आता है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन के लिए ब्रिटेन में कोवेंट्री विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 38 प्रतिभागियों को चुना और पाया कि कैफीनयुक्त कॉफी पीने से साइकिल चलाने की गति में सुधार होता है। अध्ययन के दौरान पाया गया कि कॉफी पीने के बाद पांच कि.मी. साइकलिंग के समय में पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रदर्शन में लगभग नौ सेकंड और छह सेकंड का सुधार देखने को मिलता है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि पुरुष और महिलाएं दोनों कॉफी के सेवन के बाद समान प्रतिक्रिया करते हैं।
इस तरह से प्रदर्शन में सुधार के लिए व्यायाम करने से पहले कैफीन का सेवन एक व्यावहारिक स्रोत हो सकता है। शोध में कॉफी के लाभों पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा गया है कि इसका सेवन बढ़ते शरीर में योगदान देता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस विषय पर किए गए अधिकांश शोध केवल निर्जल कैफीन और पुरुषों पर केंद्रित रहे हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World