
लंदन : कोरोना वायरस से 104 देशों में संक्रमण फैलने के बीच ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। लंदन व्हाइटचैपल में वैज्ञोनिकों ने 24 लोगों को बुलाया है ताकि उन पर वैक्सीन का टेस्ट किया जा सके। इसके लिए उन्हें 3500 पाउंड यानी 339,228 रुपए देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लंदन के व्हाइटचैपल स्थित द क्वीन मेरी बायोएंटरप्राइजेज इनोवेशन सेंटर के वैज्ञानिक वैक्सीन पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें 24 लोगों की जरुरत है।
इन लोगों को कोरोना वायरस के इस वैक्सीन का टेस्ट किया जाएगा। जिस वैक्सीन का टेस्ट किया जाना है, उसमें सार्स बीमारी की दवा भी शामिल है। सबसे खास जानकारी ये है कि इस टेस्ट के तुरंत बाद इन 24 लोगों के शरीर में कोरोना वायरस का कमजोर स्ट्रेन डाला जाएगा। इसके बाद उसके बढ़ने तक इंतजार किया जाएगा। तब जाकर उन्हें वैक्सीन दिया जाएगा। बता दें कि एचवीवो कंपनी ने इसकी दवा बनाई है। इन 24 लोगों को अगले 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा।
अगले दो हफ्तों तक वैज्ञानिक ये पता लगाएंगे की दवा का असर कैसा हो रहा है। दवा असर कर भी रही है या नहीं। गौरतलब है कि यूरोपियन देशों की करीब 35 कंपनियां कोरोना वायरस की दवा खेजने में लगी हुई हैं। यूके सरकार ने कोरोनावायरस की दवा खोजने के लिए करीब 440 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World