
नई दिल्ली : तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अहम फैसला किया है। एक के बाद एक स्वास्थ्य और विमानन मंत्रालय ने कई नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इसके अमल के बाद भारत अगले एक महीने तक पूरी दुनिया से खुद को अलग-थलग कर लेगा। मकसद मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस पर कंट्रोल करना है। भारत सरकार के फैसले के कुछ देर बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया। भारत सरकार ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है।
संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कर्मचारियों, कूटनीतिक मामलों और सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े अहम अधिकारियों पर ये बैन लागू नहीं होगा। इसके अलावा और कोई देश में दाखिल नहीं हो सकता। ओवरसीज सिटिजन्स ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड धारकों को मिल रही सुविधा भी 15 अप्रैल तक खत्म कर दी गई है। ये फैसला अमल में आने के बाद पर्यटन या साधारण आधिकारिक कामकाज के लिए भारत आना मुश्किल हो जाएगा। अगर कोई इमरजेंसी जैसी स्थिति है तो भारतीय मिशन से विशेष अनुमति लेनी होगी।
विदेश से लौटे तो 14 दिन अलग-थलग रहना होगा
एयर इंडिया ने बुधवार रात कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी। वहीं मिलान (इटली) और साउथ कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी। वहीं, चीन, इटली, ईरान, साउथ कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से सीधे या 15 फरवरी के बाद इन देशों की यात्रा कर भारत आने वाले यात्रियों को कम से कम 14 दिनों तक अलग-थलग रखा जाएगा।
एयर इंडिया ने उड़ानें बंद कीं
एयर इंडिया ने कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी। वहीं मिलान (इटली) और साउथ कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी। सरकार की ओर से सभी पर्यटक वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित किए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केरल में 8, दिल्ली और राजस्थान में संक्रमण के 1-1 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इनमें दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए 5 मामले और उत्तर प्रदेश के 9 लोग शामिल हैं, जिनमें बुधवार शाम तक संक्रमण की पुष्टि हुई है।
15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित किए
भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं। सरकारी बयान में इसकी जानकारी जानकारी दी गई है। यह निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया। बयान में कहा गया है, ‘राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, कामकाजी और प्रोजेक्ट वीजा के अलावा सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित किए जाते हैं। यह 13 मार्च, 2020 की जीएमटी समयानुसार दोपहर 12 बजे से सभी प्रस्थान बिन्दुओं पर प्रभावी होगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World