

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों हर कोई इम्युन सिस्टम को मजबूत करने की बात कर रहा है और सभी चाहते हैं कि उनका इम्युन सिस्टम मजबूत रहे तो कोरोना उन्हें छू भी ना पाए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह तरीका जिससे आपका इम्युन सिस्टम मजबूत बना रहेगा। इम्युन पावर को बढ़ाने के लिए आप लहसुन और शहद का इस्तेमाल सबसे लाभकारी हो सकता है।
ऐसे बढ़ाएं शरीर की इम्युनिटी:
इस्तेमाल के लिए लहुसन की कुछ कलियों को लेकर बारिक-बारिक काट लें और इसे शहद में डूबाकर रखें। आप लहसुन के साथ ही शहद में 3-4 टुकड़े रोजमेरी के भी डालें।
अब इस मिश्रण को 5 से 6 दिन के लिए ढककर रख दें। अब 5 से 6 दिनों के बाद इस मिश्रण में से रोजाना 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करें।
कई बीमारियों में है लाभदायक:
इसको खाने से हार्ट प्रॉब्लम से बचने में मदद मिलती है। लहसुन स्ट्रोक के जोखिम को कम कर देता है। खांसी, जुकाम और गले की खराश में भी लहसुन और शहद खाया जा सकता है। लहसुन और शहद का नियमित तौर पर खाने से कैंसर सेल्स की ग्रोथ नहीं होती है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World