

नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है, इस महामारी को भारत ने टक्कर दी है। इतना ही नहीं कोरोना संकट के समय भारत ने कई देशों की मदद भी की है। इस वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों और किए जा रहे प्रयासों के लिए डब्ल्यूएचओ सहित कई देशों ने भारत की तारीफ की है। इसी कड़ी में स्विट्जरलैंड भी जुड़ गया है। 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन कर स्विट्जरलैंड ने कोरोना महामारी से जीतने की उम्मीद और जज्बे का संदेश दिया है। इस पर पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पूरा विश्व साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ रहा है और मनावता इससे बाहर निकल जाएगी।
Switzerland expresses solidarity with India in its fight against #COVID19. Swiss mountain of #Matterhorn lit in tricolour. Friendship from Himalayas to Alps 🇮🇳🏔🇨🇭
Thank you @zermatt_tourism#Together_against_Corona @IndiainSwiss @MEAIndia @IndiaUNGeneva pic.twitter.com/O84dBkPfti— Gurleen Kaur (@gurleenmalik) April 18, 2020
The world is fighting COVID-19 together.
Humanity will surely overcome this pandemic. https://t.co/7Kgwp1TU6A
— Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2020
दरअसल स्विट्जरलैंड में स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से तिरंगे से कवर किया गया। स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन करने का काम किया है। भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी और विश्व व्यापार संगठन में भारत की सेकंड सेक्रेटरी गुरलीन कौर ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, स्विट्जरलैंड ने दिखाया है कि वह कोविड-19 से लड़ने में भारत के साथ खड़ा है। प्रति हिमालस से आल्पस तक दोस्ती। जरमैट टूरिज्म आपका आभार।
कोरोना से जंग में मानवता की होगी जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद तिरंगे के रंग से रंगे पर्वत की तस्वीर रीट्वीट कर कहा है कि, दुनिया कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी। बता दें कि, कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की दुनिया के कई देश तारीफ कर चुके हैं।
इटली-स्विट्जरलैंड के बॉर्डर पर मौजूद इस पर्वत के जरिये गैरी पहले भी ‘स्टे होम’ का संदेश दे चुके हैं। स्विट्जरलैंड में 19 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त हो रहा है। इस दौरान गैरी का लक्ष्य देश की इमारतों, स्मारकों और पर्वत के जरिये लोगों को कोरोना से लड़ने का संदेश देना है। इसी के तहत पर्वत को तिरंगे की रोशनी से सराबोर किया गया।
INDIAN TRICOLOR ON THE MATTERHORN MOUNTAIN: Indian Tricolor of more than 1000 meters in size projected on Matterhorn Mountain, Zermatt, Switzerland to express Solidarity to all Indians in the fight against COVID 19. A big Thank You to @zermatt_tourism for the gesture. @MEAIndia pic.twitter.com/y4diNDSlT9
— India in Switzerland, The Holy See & Liechtenstein (@IndiainSwiss) April 17, 2020
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World