Home / पोस्टमार्टम / कोविड-19 : भारत में 24 घंटों में 1063 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 15,707

कोविड-19 : भारत में 24 घंटों में 1063 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 15,707

भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए कुल 1063 नए मामलों के बाद से देश में रविवार सुबह तक विदेशी नागरिकों सहित कोविड-19 महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,707 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नवीनतम आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्तमान में कुल 12,969 कोविड-19 महामारी से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने कहा, “उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 2,230 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी के चलते 507 लोगों की मौत हुई है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देशभर में शनिवार सुबह तक कम से कम 11,906 एक्टिव मामले थे। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र कुल 3,323 मामलों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद 1,867 मामलों के साथ दिल्ली, 1,323 के साथ तमिलनाडु और 1,355 मामलों के साथ मध्यप्रदेश का स्थान है।

Check Also

“माफियाओं की “सक्सेस स्टोरी” पढ़नी पड़ेगी क्या”?: वरिष्ठ पत्रकार रंजन श्रीवास्तव/भोपाल

आपकी बात- 11 क्या हमें अब माफियाओं की “सक्सेस स्टोरी” पढ़नी पड़ेगी? वरिष्ठ पत्रकार रंजन ...