
बिजनौर (Uttar Pradesh)। एक शख्स की हरकत से पुलिस महकमें और गांव में हड़कंप मच गया है। दरअसल वो श्मशान घाट से एक इंसान के हाथ को लेकर घर पहुंच गया था। उसे टुकटे-टुकटे करने के बाद पत्नी को थमा दिया और बोला, लो खाना तैयार करों। पहले तो पत्नी पशु का मांस समझकर थाम लीं, लेकिन कीचन में पहुंचते ही उसे देखकर बेहोश हो गई, क्योंकि वो मांस किसी इंसान के हाथ का था। इतना ही नहीं कुछ देर बाद होश आया तो देखा कि पति खुद उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद महिला वहां से शोर मचाते हुए बाहर भागी और पति को घर में बंद कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोसियों के साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।
नशेड़ी और मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा शख्स
टिक्कोपुर गांव का निवासी संजय आरोपी शख्स शराब के नशे का आदि है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। वह पास के श्मशान घाट से एक इंसानी हाथ लाया था। इलाके के लोगों की मानें तो संजय ने हाथ को धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े भी कर दिया था।
इंसानी मांस देख बेहोश हो गई पत्नी
संजय उस हाथ को लेकर घर आया। इसके बाद पत्नी को सौंपकर उसे डिनर में पकाने के लिए कहा। पत्नी ने जब इंसानी हाथ देखा तो वह बेहोश हो गईं। होश आया तो उन्होंने देखा कि पति खुद उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद महिला वहां से शोर मचाते हुए बाहर भागी और पति को घर में बंद कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोसियों के साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस की जांच में सामने आई ये बातें
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक शराबी होने के साथ मानिसक रूप से विक्षिप्त है। कुछ दिन पहले ही उसने अपने पिता पर भी हमला किया था। संभवतः वह श्मशान घाट से ही इंसानी हाथ लेकर आया था। युवक को हिरासत में लेकर इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World