Home / सिनेमा / ‘गली बॉय’ के लिए रणवीर सिंह को मिले तीन अवॉर्ड, दीपिका पादुकोण ने दिया क्यूट रिएक्शन

‘गली बॉय’ के लिए रणवीर सिंह को मिले तीन अवॉर्ड, दीपिका पादुकोण ने दिया क्यूट रिएक्शन

फिल्म गली बॉय के लिए रणवीर सिंह अवॉर्ड पर अवॉर्ड बटोरे जा रहे हैं। फिल्मफेयर के बाद अब जी सिने अवॉर्ड में भी रणवीर ने 3 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर, बेस्ट ऑनस्क्रीन और सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड मिलने से रणवीर काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीनों अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर खुशी का इजहार किया है।

इस खास मौके पर रणवीर को हर कोई बधाइयां दे रहा है। इस बीच दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें अलग ही अंदाज में बधाई दी। सभी का ध्यान दीपिका के रिएक्शन ने खींच लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, तुम कितने हैंडसम हो, ओके बाय। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने अपनी खुशी का इजहार इस तरह किया हो। जब रणवीर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, तब भी दीपिका की फोटो खूब वायरल हुई थी जिसमें वह फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ सोती नजर आई थीं।

 

बता दें कि फिल्म पद्मावत के बाद दीपिका और रणवीर सिंह एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। कबीर खान की फिल्म 83 में दीपिका और रणवीर की जोड़ी नजर आएगी। इसमें रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। फिल्म से दोनों कलाकारों का लुक जारी हो चुकी है। फिल्म की कहानी 1983 क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है। इसमें रणवीर और दीपिका के अलावा पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, हार्डी संधू जैसे सितारे नजर आएंगे।

Check Also

हिंदी फिल्म “फुर्रर” का दूसरा सॉन्ग लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड 

हिंदी फिल्म फुर्रर का दूसरा सॉन्ग रिकॉर्ड  आज लखनऊ स्टूडियों में चित्रगुप्त आर्ट्स व ए ...