आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसके प्रयोग से आप अपने पीले दांतों को मोतियों सा चमका सकते हैं और खुल कर हंस सकते हैं। दांत पर जमी गंदगी को साफ़ करने के घरेलू नुस्खें-
1. इसके लिए आपको नीम्बू, मिंट ऑयल और पानी का मिश्रण तैयार करके उसे एक एक बूंद करके धीरे धीरे दांतों पर लगाएं। ऐसा करने से दांत पर जमी गंदगी जल्दी ही साफ़ हो जाएगी।
2. आप नारियल तेल से भी ये आसानी से खत्म कर सकते हैं इसके लिए आपकेा नारियल के तेल को दातों पर लगाना होगा, इससे दांतों पर जमी मैल और कालेपन को खत्म किया जा सकता है।
3. ग्लिसरीन, बैकिंग सोडा, एलोवेरा जेल और लेमन को पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाने से या फिर इससे दांत साफ़ करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।
4. संतरे में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दांतों को साफ़ करने में मददगार होता है। संतरे के रस को कुछ देर मुंह में रखें और उसके बाद बाहर निकाल दो।
5. दातों पर जमी गंदगी को दूर करने के लिए कम से कम एक हफ्ते में एक बार तिल चबाये ऐसा करने से सारा जमा हुआ मैल खत्म हो जाएगा।
6. हल्के गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश करने पर दांतों पर जमी मैल जल्द खत्म होती है।
7. नीम की टहनी को तोड़कर उससे ब्रश करें ये सबसे बेहतर और प्राचीन नुस्खा है क्येांकि नीम बैक्टीरिया को दूर करता है।