मुंबई. कोरोना के चलते दुनिया भर के लोग घर में कैद हैं। लोग खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स लोगों को इसके लिए लगातार जागरूक करते नजर आ रहे हैं। सरकार के फैसले जनता कर्फ्यू का सेलेब्स ने खुलकर सपोर्ट किया और लोगों से भी इसे फॉलो करने की अपील की थी।
इसके साथ ही रविवार को लोगों ने घर से बाहर निकलकर छत पर ताली, घंटी और बर्तन भी बजाए। ऐसे में इसे भी सेलेब्स ने फॉलो किया। अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, कैटरीना कैफ जैसे तमाम स्टार्स ने इसका भी सपोर्ट किया था।





