
नई दिल्ली. महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को सभी धरोहर स्थलों पर मुफ्त में प्रवेश की छूट दे दी है। केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने महिलाओं से इस दिन पैसा ना लेने का निर्णय किया है। इन धरोहरों में लाल किला और ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहर भी शामिल हैं। इस दौरान इन जगहों पर महिलाओं के आने जाने के लिए खास व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। स्तनपान के लिए अलग से कमरे बनाए जाएंगे और हर जगह महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।