
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। इनकी फोटो और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। छोटी-सी उम्र में ही सोशल मीडिया पर इनके नाम के कई फैन पेज बन चुके हैं। इसके अलावा, पैपराजी के यह सबसे खास और फेवरेट स्टार किड हैं। जब भी यह घर के बाहर आते हैं इन्हें क्लिक करने के लिए भीड़ जमा हो जाती है।
हाल ही में, तैमूर अपने पापा सैफ अली खान संग घर के बाहर आए। उन्होंने इस दौरान काले रंग की बैटमैन टी-शर्ट पहनी थी। पैपराजी को देखकर तैमूर ने बैटमैन जैसे ही एक्सप्रेशन्स दिए।
तैमूर की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते कई लोग इनका मजाक उड़ा रहे हैं और मीम बना रहे हैं। फैन्स कह रहे हैं कि अगर कोई हमारे आसपास छींकता है तो शायद यही हमारा रिएक्शन होगा।
तैमूर के फेवरेट हैं बैटमैन। अक्सर उन्हें इनकी टी-शर्ट में स्पॉट किया जाता रहा है। तैमूर की इस अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World