Home / संसार / दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने COVID-19 लॉकडाउन को आसान बनाने का किया एलान

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने COVID-19 लॉकडाउन को आसान बनाने का किया एलान

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका भी इस वक्त कोरोन वायरस की मार झेल रहा है। यहां पर गुरुवार को पांच चरणों में कोरोना वायरस लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में पांच चरणों में होना वाला यह लॉकडाउन कुल 35 दिनों का होगा। इस लॉकडाउन के चलते देश में लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति सिरिल रामफौसा ने 27 मार्च से देश भर  लागू लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि 1 मई से यहां पर लागू किया जाने वाला लॉकडाउन पांच चरणों के तहत किया जाएगा। इस दौरान देश की आर्थिक स्थिति खराब होगी। काफी संख्या में लोगों की नौकरी भी जा सकती है। इसके साथ ही चौथे चरण में भूखमरी भी पैदा हो सकती है। ऐसे में सख्त निर्देशों के साथ लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। ताकी देश को ऐसी समस्याओं से उभारा जा सके।

Check Also

Facebook की मदद से बिछड़ी वृद्धा बेटे से मिली

*फेस बुक की मदद से महाकुंभ 2025 प्रयागराज में  बिछड़ी वृद्धा बेटे से मिली* ————————- ...