
आपने अक्सर सुना होगा कि इस दुनिया में एक ही शक्ल के सात लोग होते है. मगर कई लोग इसे सच मानते है और कई लोग इसे केवल एक झूठ मानते है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सात तो नहीं लेकिन एक शक्ल के दो लोग तो हमने भी कई बार देखे है और आज हम ऐसी ही दो हमशक्ल एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले है. जी हां यूँ तो आपने सलमान, आमिर और शाहरुख़ खान जैसे एक्टर्स के हमशक्ल बहुत बार देखे होंगे, जिन्हे देख कर कई बार लोग धोखा भी खा जाते है. हालांकि एक्ट्रेस की हमशक्ल कम ही देखने को मिलती है.

बरहलाल हम बता दे कि आज हम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल से आपको रूबरू करवाना चाहते है. जी हां इसमें कोई शक नहीं कि वो हूबहू दीपिका की तरह ही दिखती है. अब ये तो सबको मालूम है कि आज के समय में दीपिका एक टॉप की हीरोइन है और वो जिस फिल्म में भी काम करती है, वो सफल हो ही जाती है. अब ऐसे में उनकी हमशक्ल का मिलना दीपिका के लिए कुछ खास अच्छी बात नहीं है. बता कि जो लड़की दीपिका की हमशक्ल है, वो भी कोई आम लड़की नहीं है, बल्कि साउथ की फिल्मो की एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस का पूरा नाम अमाला पॉल है.
जी हां वैसे अमाला को साउथ की दीपिका भी कहा जाता है. वही अगर उनके फ़िल्मी करियर की बात करे तो मलयालम डायरेक्टर लाल जोस की नजर उस पर तब पड़ी थी, जब वो कॉलेज में पढ़ती थी. बस तभी फिल्म डायरेक्टर जोस ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म नीलाथमारा के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल में साइन कर लिया था. वैसे आपको जान कर ताज्जुब होगा कि साउथ के एक डायरेक्टर सामी की फिल्म जिसका नाम सिंधु समवेली था, इस फिल्म में अमाला को अपने ही ससुर से प्यार करना पड़ता है और फिर उनका अपने ही ससुर के साथ अफेयर शुरू हो जाता है.

हालांकि इस फिल्म में उन्होंने अपने ससुर के साथ जो रोमांटिक सीन किये थे, उसके लिए उन्हें दर्शको की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. यहाँ तक कि इस फिल्म की वजह से अमाला पर तमिल फ़िल्मी कल्चर को बिगाड़ने का आरोप भी लगा था और अमाला को जान से मारने की धमकी भी मिली थी. वही एक इंटरव्यू के दौरान जब अमाला से पूछा गया कि आपकी तुलना दीपिका पादुकोण से की जाती है, तो इस पर उन्होंने कहा था कि ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि लोग मेरी तुलना दीपिका से करते है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें लगता है कि दीपिका उनसे काफी खूबसूरत है. बता दे कि अमाला तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी कई फिल्मो में काम कर चुकी है.
बरहलाल अमाला की तस्वीरें देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि उनकी तुलना दीपिका से क्यों की जाती है.
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World