
टेक्सास: पिछले साल अगस्त महीने में एक शख्स का वीडयो सामने आया था। इस शख्स ने एक स्टोर में रखे आइसक्रीम के डिब्बे में से जीभ से आइसक्रीम खाई और फिर उसे बंद करके वापस रख दिया। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। उसके बाद शख्स की खोज की गई और इस साल की शुरुआत में उसे अरेस्ट कर लिया गया। अब जाकर उसे सजा सुनाया गई है। आइये आपको बताते है क्या है पूरा मामला।
वालमार्ट गया था शॉपिंग करने
26 अगस्त को अमेरिकी नागरिक एंडर्सन वॉलमार्ट में शॉपिंग करने गया था। वहां उसने फ्रिज में रखी आइसक्रीम को बाहर निकाला और उसे जीभ से चाटकर वापस रख दिया। इस दौरान उसने इसका वीडियो भी बनाया। उसके जिस दोस्त ने ये वीडियो बनाया, उसने इसे इंटरनेट पर डाल दिया, जहां से ये वायरल हो गया।
आइसक्रीम कंपनी ने किया था ऐसा काम
इस वीडियो के वायरल होने के बाद आइसक्रीम कंपनी ने वॉलमार्ट में रखे सारे आइसक्रीम को बदला था। उस दौरान वहां एक लाख 15 हजार की आइसक्रीम थी। कंपनी ने सबको चेंज किया था। इसके बाद शख्स के खिलाफ सास दर्ज हुआ और उसकी तलाश शुरू हुई।
इस साल पकड़ा गया
आरोपी युवक को इस साल की शुरुआत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसपर मुकदमा चलाया गया। आरोपी के पिता ने कहा कि उसने जिस आइसक्रीम को जूठा किया था, उसे उन्होंने खरीद लिया था। इसकी रसीद भी उनके पास थी। लेकिन कोर्ट ने इस दलेल को नहीं माना।
मिली ये सजा
एंडरसन को उसके किये के लिए कोर्ट ने सजा सुनाई। उसे स्टोर ने 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एंडरसन को आइसक्रीम कंपनी को एक लाख 15 हजार रुपए फाइन देना होगा। साथ ही वो स्टोर में 100 घंटे मुफ्त में काम करेगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World