Home / पोस्टमार्टम / द्वारका में कांस्टेबल को गोली मारी, होमगार्ड पर हमला

द्वारका में कांस्टेबल को गोली मारी, होमगार्ड पर हमला

नई दिल्ली :  दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे एक कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मार दी। साथ ही एक होमगार्ड को भी डंडा मार कर घायल किया गया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांस्टेबल राजीव सुबह करीब 4 बजे बाइक पर होमगार्ड के जवान के साथ बाइक पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने कांस्टेबल के चेहरे पर गोली मार दी और होमगार्ड के जवान को सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार सुबह की है जब पेट्रोलिंग के दौरान 4 लोगों ने पुलिस कांस्टेबल और होम गार्ड को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कांस्टेबल का नाम राजीव चौधरी है और होम गार्ड का नाम अजय है। देर रात में पेट्रोलिंग के दौरान इन्हें एक दुकान के पास से चिल्लाने की आवाज़ आई।

जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, तभी इन्हें गोली मार दी गई। राजीव चौधरी की बाईं आंख के पास गोली लगी है, जबकि होम गार्ड के सिर में चोट लगी है। दूसरी ओर, सोमवार को पुल प्रह्लादपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह हुए इस एनकाउंटर में दो बदमाशाों को ढेर कर दिया गया। बदमाशों की पहचान राजा कुरैशी और रमेश के रूप में हुई है। दोनों मर्डर केस में वांटेड थे। फिलहाल, दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Check Also

“कदम्ब एक औषधीय वृक्ष है, बहेड़ा-पीपल- देवदारु-ताल-तिलक और तमाल भी वृक्ष हैं”

“रामायण में वर्णित पेड़ पौधों के सामाजिक सरोकार” भाग – तीन प्रबोध राज चन्दोल  संस्थापक, ...