
नेहा धूपिया को पिछले कुछ दिनों से रोडीज में एपने 5 गर्लफ्रेंड्स वाले बयान की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, नेहा शो में आए कंटेस्टेंट जिसने प्यार में धोखा खाया हुआ है उसकी बातों का कुछ ऐसा जवाब दिया कि लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल करते हुए अजीबो-गरीब सलाह भी दे रहे हैं।
इन सब मामले पर अब नेहा के पति अंगद बेदी का रिएक्शन सामने आया है। अंगद ने नेहा के साथ अपनी 5 फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अंगद ने लिखा, सुन मेरी बात…ये हैं मेरी 5 गर्लफ्रेंड्स। उखाड़ लो जो उखाड़ना है।
क्या था मामला…
हाल ही में शो में एक कंटेस्टेंट आया था जिसने कहा था कि उसने एक लड़की को इस वजह से जोरदार थप्पड़ मारा था, क्योंकि वह मेरे साथ 5 लड़कों के साथ उसका अफेयर था और वह हमे लगातार धोखा दे रही थी। कंटेस्टेंट ने आगे बताया था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके सभी पांच बॉयफ्रेंड को भी वहीं बुलाया। इसके बाद वह उन सबके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जोरदारा थप्पड़ मारा। वीडियो में देखा गया कि नेहा ये बात सुनकर भड़क उठती हैं और उस लड़के कंटेस्टेंट को कहती हैं कि उसे किसी भी लड़की पर हाथ उठाने का कोई हक नहीं और वो उसकी चॉइस है।
इस एपिसोड का वीडियो वायरल होते ही नेहा को काफी ट्रोल किया जाने लगा था।
नेहा ने इस मामले पर दिया था ये जवाब…
नेहा ने इस मामले पर लिखा था, ‘मैं पिछले 5 साल से रोडीज का हिस्सा हूं। इसने मुझे देश के सभी हिस्सों से एक टीम बनाने का मौका दिया। लेकिन पिछले 2 हफ्तों से जो कुछ ही हो रहा है उसे मैं स्वीकार नहीं करती हूं। हाल ही में एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। एक लड़के ने बताया कि उसकी पार्टनर ने उसे धोखा दिया था। इसके बदले में लड़के ने लड़की के साथ मारपीट की। ये बात मुझे गलत लगी। मैं चीटिंग करने वालों का सपोर्ट नहीं करती हूं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।’
नेहा ने आगे लिखा था, ‘हर शख्स की अपनी पसंद है। उसे इसका पूरा हक है कि वो अपनी पसंद-नापसंद के मुताबिक चले। मगर किसी के साथ मारपीट करना सही नहीं है। पिछले दो हफ्ते से मेरे पेज ही नहीं बल्कि मेरे परिवार, दोस्तों और टीम मेट्स को भी गाली वाले मैसेज आ रहे हैं। मेरे पिता का व्हाट्सएप भी गालियों से भरा पड़ा है। यहां तक कि मेरी बेटी के पेज पर लोग गालियां लिख रहे हैं और ये मुझे मंजूर नहीं है। ‘
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World