Home / स्पॉट लाइट / पबजी खेलते हुए की देवर ने लगाई फांसी, भाभी ने भी दी जान, दोनों में था 3 साल से प्यार

पबजी खेलते हुए की देवर ने लगाई फांसी, भाभी ने भी दी जान, दोनों में था 3 साल से प्यार

कानपुर (Uttar Pradesh)। देवर ने पबजी खेलते हुए खुदकशी कर ली तो उसकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कहा जा रहा है कि देवर-भाभी के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की छानबीन शुरू की है। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र के गिरिजानगर की है।

यह है पूरा मामला
चकेरी के गिरिजानगर निवासी सुरेंद्र कुमार (38) कर्मचारीनगर के टेंट हाउस में नौकरी करता था। वह अपने परिवार से अलग रहता था। रविवार को वह दोस्त के साथ पबजी गेम खेल रहा था। इस बीच उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। देवर सुरेंद्र के फांसी लगाने की जानकारी उसकी भाभी आरती को हुई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। आरती ने सोमवार को कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब सास कमरे में पहुंचीं तो घटना का पता लगा।

भाभी से करता था प्यार, नहीं की थी शादी
जांच में यह बात सामने आई कि भाभी और देवर में प्रेम था। सुरेंद्र घर से अलग रहता था। आरती उसके लिए अक्सर खाना बनाकर ले जाती थी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरती अक्सर सुरेंद्र से मिलने जाती थी और काफी देर रुक जाती थी। सुरेंद्र भी भाभी से प्यार करता था और उसने अभी तक शादी भी नहीं की थी।

Check Also

अंबेडकर नगर निवासी राजेश यादव की गिरफ्तारी पर रोक

श्री बी डी निषाद अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रयागराज अंबेडकर नगर निवासी राजेश यादव की ...