Home / सिनेमा / परिणीति चोपड़ा नहीं करेंगी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा की बायोपिक, सामने आई बड़ी वजह

परिणीति चोपड़ा नहीं करेंगी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा की बायोपिक, सामने आई बड़ी वजह

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। इसमें परिणीति साइना नेहवाल के रोल में नजर आएंगी। अब खबर है कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की भी बायोपिक बनेगी। सानिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने रॉनी स्क्रूवाला को अपनी बायोपिक राइट्स बेचे हैं। यह भी बताया गया था कि सानिया की बायोपिक में उनकी बेस्टफ्रेंट परिणीति  चोपड़ा लीड रोल  कर सकती हैं। हालांकि, अब सानिया ने खुद यह बताया है कि परिणीति उनकी बायोपिक में काम नहीं कर रही हैं।

पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान सानिया ने कहा- ‘मुझे लगता है परिणीति चोपड़ा मेरी बायोपिक नहीं कर सकती है, क्योंकि वह सानिया नेहवाल की बायोपिक कर रही हैं। इंडस्ट्री में बहुत सारे शानदार एक्टर्स हैं। मुझे उम्मीद है कि वे मेरे किरदार को बखूबी निभाएंगे।

 

 

उन्होंने आगे बताया कि दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा सारा अली खान जैसी एक्ट्रेसेस हैं। इनमें से कोई भी हो सकता है। ये स्क्रिप्ट पर भी निर्भर करता है। किसके पास डेट्स हैं, किसके पास नहीं। कौन ये फिल्म करेगा इसके लिए काफी चीजें देखनी पड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में जब किसी एक्ट्रेस को चुनते हैं तो कई सारे फैक्टर्स देखने पड़ते हैं।

बता दें कि सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। यहां तक दोनों सेलेब्स का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना लगा रहता है। सानिया ने बेस्ट फ्रेंड परिणीति को लेकर कहा कि मेरी और परी की बहुत ही गहरी और अलग दोस्ती है। हमारा कनेक्शन बहुत अच्छा है।

Check Also

KALI-The Timeless Goddess at AVAI, at Apsaras Arts, Singapore

Shri Saikat Kumar Basu:-Cultural Artist, Iconic Soumee De’s MA KALI-The Timeless Goddess at AVAI, at ...