

नई दिल्ली : पाकिस्तान स्थित सिख धर्म के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब गुरुद्वारे केचार गुंबद तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुनानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव पर करतारपुर गलियारा खोला गया था। 6 माह पहले गलियारा खुलने के वक्त 8 नए गुंबद पाकिस्तान सरकार ने स्थापित करवाए थे। शुक्रवार देर रात तेज आंधी में इनमें से 4 गुंबद गिर गए।
दो गुंबद म्यूजियम की तरफ जबकि एक दर्शन ड्येढ़ी और एक देवनिस्थान की तरफ थे। इस घटना के बाद सिख समुदाय के लोगों ने इस गुंबद के गिरने पर अफसोस जताया है। आरोप लग रहे हैं कि गुंबद फाइबर का था, जिसके कारण तेज आंधी में यह गिर गया। पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने शनिवार देर शाम अमृतसर के पत्रकार रविंदर सिंह के ट्वीट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मंत्री नूर उल हक को इस मामले की जांच केआदेश दे दिए हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World