Home / संसार / पाकिस्तान में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत

पाकिस्तान में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अब्बोटाबाद जिले के एक पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एआरवाई मीडिया के अनुसार हिमस्खलन मंगलवार रात को हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ अब्बोटाबाद जिले के नथिया गली रिसोर्ट के पास हिमस्खलन की चपेट में आ कर कई वाहनों को भी नुकसान पंहुचा है और कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हिमस्खलन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

Check Also

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई चंद्रमा पर

*चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफ़ल चन्द्रमाँ के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला ...