
मुंबई. रंगोली चंदेल का जब से ट्विटर अकाउंट संस्पेंड कर दिया गया है, तब सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई है। इस पर बहन का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर कंगना रनोट ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने ट्विटर को बंद करने की बात की थी और रंगोली का बचाव भी किया था। ऐसे में ऋतिक रोशन की साली फराह खान अली ने बिना वक्त गंवाए कंगना के वीडियो पर अपना रिएक्शन के साथ-साथ रंगोली को नसीहत भी दी है।
फराह ने कही ये बात
फराह खान अली ने कंगना के लिए ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट लिखकर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट के जरिए रंगोली को और ज्यादा जिम्मेदार होने की हिदायत दे दी है। वो लिखती हैं कि रंगोली ने अपने ट्वीट में नाजी शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने मुल्ला और सेकुलर मीडिया को गोली मारने की बात कही थी। अब मेरी रंगोली से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। वो एक एसिड अटैक पीड़िता हैं और अपने आप को एक समाजिक कार्यकर्ता भी बताती हैं। ऐसे में उन्हें अपने ट्वीट के प्रति ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। किसी एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना गलत है। इसके साथ ही फराह ने उम्मीद जताई कि उन्हें उनकी गलती का एहसास होगा।
कंगना ने किया बहन का बचाव
बता दें, कंगना रनोट ने एक वीडियो के जरिए ना सिर्फ इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी बल्कि लोगों के सामने अपनी बहन को निर्दोष भी बताया था। कंगना ने वीडियो में कहा था कि उनकी बहन ने किसी भी विशेष समुदाय के खिलाफ कोई नफरत नहीं फैलाई है। कंगना ने इस बात पर भी जोर दिया था कि रंगोली ने अपने ट्वीट में कहीं भी मुस्लिम नरसंहार की बात नहीं की है। कंगना ने सरकार से ट्विटर को बंद करने की मांग भी की थी।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World