Home / स्पॉट लाइट / बुलेटिन लॉन्च  के साथ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू 

बुलेटिन लॉन्च  के साथ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू 

लखनऊ :  लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के ​सभागार में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समाजवादी बुलेटिन को नए स्वरूप में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही देश के कोने कोने से आये कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की।

बुलेटिन लॉन्च करते हुए मंच पर अखिलेश यादव के साथ में राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव मौजूद रहे। रामगोपाल यादव ने ही बैठक की प्रस्तावना रखी। मंच के पीछे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों को बैठाया गया है।

Check Also

अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त ...