
मुंबई. माया नगरी कहा जाने वाले शहर मुंबई से 28 साल के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने एक 27 साल की एक्ट्रेस के प्राइवेट फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर दी है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की ये तस्वीरें उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ की थीं।
ये है आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी की पहचान महावीर तक अलियाज नकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का ब्वॉयफ्रेंड भी कास्टिंग डायरेक्टर है। कुछ समय पहले महावीर ने एक सीरियल के कास्टिंग वर्क के लिए 3 लाख रुपए दिए थे। बाद में काम शुरू नहीं हुआ तो महावीर ने अपने पैसे वापस मांगे और दूसरे कास्टिंग डायरेक्टर का मोबाइल फोन छीन लिया।
पिछले साल दिसंबर में, किसी शख्स ने एक्ट्रेस को बताया कि उसने उनकी प्राइवेट फोटोज देखी हैं। ये तस्वीरें उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को छेड़छाड़ और IT एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसमें आरोपी की पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें वायरल करने के लिए कई फेक अकाउंट भी बना लिए थे।
सैक्स रैकेट का हो चुका है भंडाफोड़
इससे पहले मुंबई के अंधेरी इलाके के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक रैकेट चलाने वाली महिला प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया था, साथ ही पुलिस ने 3 लड़कियों को भी रेस्क्यू किया था। कहा जा रहा है कि पुलिस ने जिन तीन लड़कियों को रेसक्यू किया था वो टीवी एक्ट्रेसेस थीं। पुलिस की टीम ने शाम के समय में होटल में छापेमारी की थी। पुलिस ने इस पर एक बयान भी जारी किया था कि तीन लड़कियों को रेसक्यू किया गया जो टीवी एक्ट्रेस हैं। साथ ही रैकेट चलाने वाली महिला प्रिया शर्मा जो विनायक टूर्स एंड ट्रेवल की मालकिन है, टूर एंड ट्रेवल के आड़ में बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए लड़कियां भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह खबर hindi.asianetnews.com से लिया गया है
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World