
व्यक्ति की हथेली पर मौजूद लकीरे उसके जीवन के बारे में बहुत सी चीजे बताती है जैसे उसका जीवन कैसा है, उसका व्यक्तित्व कैसा है, उसके जीवन की सुख समृद्धि के बारे में और भी कई प्रकार की चीजे बताती है, व्यक्ति के हथेली में कई प्रकार की रेखाएं होती है जैसे भविष्य की रेखा, दिल की रेखा, जीवन रेखा आदि, किसी भी मनुष्य का भविष्य बताने में उसकी हथेली की रेखाएं भी बहुत मदद करती है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मनुष्य की हथेली पर बनी रेखाएं और उसकी हथेली पर बने निशान उसके भविष्य के बारे में कई राज खोलते है, ये निशान कई बार शुभता का प्रतीक होते है तो कई ऐसे निशान भी होते है जो अशुभता का प्रतीक माने जाते है, आज हम आपके लिए हथेली पर बनने वाले ऐसे निशानों की जानकारी लाये है जो अगर आपकी हथेली पर मौजूद है तो आप जरूर भाग्यशाली साबित होंगे |
मत्स्य चिन्ह
अगर किसी की हथेली पर रेखाएं एक दूसरे को काट रही है और इससे मछली की आकृति बन रही है तो वह व्यक्ति बड़ा ही भाग्यशाली होता है, यह निशान मत्स्य चिन्ह या मछली का निशान कहलाता है, जिस किसी के हाथ में यह निशान होता है यह समाज में खूब मान सम्मान हासिल करता है और अपने जीवन मे धन भी बहुत कमाता है जिस कारण धन धान्य की उसके जीवन में कभी कमी नहीं रहती है |
त्रिशूल का चिन्ह
अगर किसी इंसान की हथेली पर रेखाओं से त्रिशूल की आकृति बन रही है तो यह बहुत ही शुभ है, जिस भी व्यक्ति की हथेली में यह निशान होता है वह जीवन में सभी सुख सुविधाओं से संपन्न होता है, ऐसे व्यक्ति धार्मिक भी होते है जिस कारण इनका मन भी शुद्ध होता है |
रथ चिन्ह
जिस भी व्यक्ति के हथेली पर रथ का निशान होता है वह बहुत ही खुशनसीब होता है क्योंकि यह निशान बहुत ही कम लोगो की हथेली पर होता है, यह निशान बहुत ही दुर्लभ है इसी वजह से इसका होना बहुत ही शुभ साबित होता है, इस निशान को धारण करने वाले व्यक्ति राजयोग को प्राप्त करते है जिस कारण उनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है और उनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है |
स्वास्तिक चिन्ह
हिन्दू धर्म में स्वास्तिक का बहुत ही महत्व है ये शुभता का प्रतीक है, इसीलिए इसे प्रत्येक पूजा पाठ आदि में जरूर बनाया जाता है, और अगर यह निशान आपकी हथेली पर मौजूद हो तो यह सौभाग्य को लाता है, जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली पर यह निशान होता है वह अपने जीवन में सुख भोगता है, उसे कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है |
झंडे का निशान
जिन व्यक्तियों के हथेली में झंडे का निशान होता है वे जुझारू और मेहनती किस्म के होते है, इन लोगो को जल्दी हार मानना बिलकुल पसंद नहीं होता है, ये अपनी मेहनत के बल पर अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि हासिल करते है |
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World