Home / पोस्टमार्टम / भारत में कोरोना से अब तक 488 मौतें, 14792 लोग हुए संक्रमित

भारत में कोरोना से अब तक 488 मौतें, 14792 लोग हुए संक्रमित

देश में शनिवार की शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,792 तक पहुंच गई। अब तक 488 मरीजों की मौत होने की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस समय 12,289 मामले सक्रिय हैं। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देशभर से मिली सूचनाओं के मुताबिक, कोराना से हुई मौतों का आंकड़ा 488 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 201 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, दूसरे पायदान पर मध्यप्रदेश है, जहां से अब तक 69 लोगों की मौत होने की खबर है।

मंत्रालय ने बताया कि 2,014 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय से जारी आंकड़े के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,323 हो गई है। दूसरे पायदान पर दिल्ली है, जहां 1,707 लोग संक्रमित हैं।

मध्यप्रदेश में 1,355, तमिलनाडु में 1,323 और राजस्थान में 1,267 लोग संक्रमित हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, शनिवार को कुल 3,72,123 लोगों के नमूने लिए गए हैं।

Check Also

“कदम्ब एक औषधीय वृक्ष है, बहेड़ा-पीपल- देवदारु-ताल-तिलक और तमाल भी वृक्ष हैं”

“रामायण में वर्णित पेड़ पौधों के सामाजिक सरोकार” भाग – तीन प्रबोध राज चन्दोल  संस्थापक, ...