Home / सिनेमा / मम्मी की तरह खूबसूरत दिखती हैं न्यासा देवगन, जन्मदिन के मौके पर देखिए इनकी शानदार तस्वीरें

मम्मी की तरह खूबसूरत दिखती हैं न्यासा देवगन, जन्मदिन के मौके पर देखिए इनकी शानदार तस्वीरें

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन 17 साल की हो गई हैं। न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को मुंबई में हुआ था। बेटी के जन्मदिन पर अजय देवगन ने उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई दी हैं। न्यासा देवगन भले ही अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके नाम के फैन्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स बनाए हुए हैं जिसमें उनकी फोटोज शेयर करते हैं।

न्यासा अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा की खूबसूरती की तुलना उनकी मां काजोल से होती है। ये कहना गलत नहीं होगा की न्यासा जैसे जैसे बड़ी हो रही हैं वो हू ब हू काजोल जैसी ही नजर आ रही हैं। काजोल बेटी के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोजो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस देखकर कई बार कंफ्यूज भी हो जाते है।

काजोल अपनी बेटी के काफी करीब हैं। काजोल अक्सर बेटी के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। न्यासा कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। कभी स्किन टोन तो कभी कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। इस दौरान अजय देवगन और काजोल ने ट्रोलर्स को काफी जमकर फटकार भी लगाई है।

आपको बता दें कि न्यासा अपने परिवार और छोटे भाई युग के बेहद क्लोज हैं। अक्सर काजोल और अजय पूरे परिवार की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

फोटो में सभी की बॉन्ड‍िंग साफ दिखती है। बता दें कि न्यासा सिंगापुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से वह वहां से वापस भारत आ गई थीं। इन दिनों वह परिवार के साथ क्वारंटाइन पर हैं।

Check Also

सैफ अली खान पर चाकू से हमला: बांद्रा स्थित घर में एक चोर ने किया हमला

मुम्बई। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने जानकारी दी कि सैफ अली खान ...