
महिलाओं के बारे में कोई भी पुरूष उतना नही जानता है जितना एक महिला को खुद के बारे में मालूम होता है। पुरूष तो बस जितना उनके बारे में देखता है या सुनता है ,उसी के अनुरूप बही जानता है। जबकि महिलाओं के कुछ राज ऐसे होते है जिनके बारे में कोई नही जानता है। दरअसल कुछ ऐसी बाते होती है जिनको महिलाएं किसी के साथ साझा नहीं करती है। वह उन्हे छुपाकर रखती है। यदि कोई व्यक्ति महिलाओं के बारे में सबकुछ जानने का दावा करता है तो वह गलतफहमी का शिकार है। आइये जानते है महिलाओं से जुड़ी रहस्यमय बातें..
1. प्रत्येक लड़की को सरप्राइज हमेशा अच्छा लगता है। इसके अलावा यह ध्यान देने योग्य बात है कि लड़कियां किसी महंगी चीज का उपहार पाने की बजाय छोटे से गुलाब से खुश हो जाती है।
2. महिलाएं अपने साथी के पहनावें से भी प्रभावित होती है। इसलिये लडकों को अपने ड्रेसिंस सेंस का खास ध्यान रखना चाहिए।
3. महिलाएं केवल उनकी प्रशंसा करने वालों को ही पसंद नहीं करती बल्कि वह उन लोगों को भी पसंद करती है जो उनकी तारीफ के साथ-साथ कमियों के बारे में भी बताते है।
4. इसके अलावा राज की बात यह है कि लड़किया हमेशा यह जानने का प्रयास करती है कि उनका पार्टनर उनकी बात पर कितना ध्यान देता है। या वे उनकी किसी बात को मात्र हामी भरकर अनसुना तो नहीं कर रहा है।
5. ज्यादातर महिलाएं बहुत भावुक होती है। इसलिये वे उन लड़कों को पसंद करती है जो उनकी समस्या को समझते हुए उसका हल निकालने की कोशिश करते है।
6. जो महिला प्रेम प्रसंग में होती है उसे अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World


Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World